Hamara Hathras

Latest News

सासनी 11 सितम्बर। कस्बे में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सपा के प्रदेश सचिव ब्रजमोहन राही एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ‘दलित महाकुंभ रैली’ की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रैली का आयोजन सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुटने और गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रैली से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गोविन्द अग्रवाल, प्रदीप कुमार, मुकेश गौतम, नदीम सैफी, कुलदीप कुमार, मोहम्मद सादाब शेख, वीरेन्द्र सिंह, सहाबुद्दीन शेख, सौरव, सौरव अग्रवाल, फोजी साहब, पवन दिवाकर, शरीफ मेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page