Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चामड़ गेट स्थित पैंठ गली में एक मकान से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत की ज्वैलरी चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक के भांजे ने इस संबंध में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि चामड़ गेट निवासी महेश चंद्र शर्मा करीब 12 वर्ष पहले मकान छोड़कर चले गए थे। करीब सात-आठ वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। मकान काफी समय से बंद और जीर्ण हालत में बताया जा रहा है। करीब दस दिन पूर्व महेश चंद्र शर्मा के भांजे प्रभात कौशल यहां पहुंचे। उन्होंने मकान में रखी तिजोरी से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत की ज्वैलरी चोरी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बुधवार को सीओ सिटी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और मकान की जांच-पड़ताल की। पुलिस द्वारा तिजोरी सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि चोरी के आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके। सीओ सदर हिमांशु माथुर ने बताया कि पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें बताया गया है कि वह चामड़ गेट स्थित मकान छोड़कर बैंगलोर शिफ्ट हो गए हैं और मकान से कीमती सामान चोरी होने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page