प्रेमी के घर पहुंची युवती, शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़ी, पुलिस कर रही जांच
हाथरस 15 जून । हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में आज प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां लखीमपुर खीरी निवासी एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे विवाह कर साथ रहने की जिद पर अड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर
16 वर्षीय किशोर लापता, पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज
हाथरस 15 जून । हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर
दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप, पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हाथरस 15 जून । कांशीराम कॉलोनी जलेसर रोड निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति
प्लाट पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद, महिला ने रिश्तेदारों पर मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप
हाथरस 15 जून । हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नगला बाद अठवरिया निवासी एक महिला ने अपने प्लाट पर निर्माण कार्य कराने के दौरान चचिया सास और उनके परिजनों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना हाथरस गेट में तहरीर
दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, महिला थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हाथरस 15 जून । सासनी क्षेत्र के गांव भूतपुरा गोपालपुर निवासी एक महिला ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग, मारपीट, उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की
रेलवे सिटी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय श्रद्धालु घायल, उपचार के बाद मिली छुट्टी
हाथरस 15 जून । हाथरस रेलवे सिटी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल जाने से एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया तथा घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।
लंबित राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें : डीएम अतुल वत्स
हाथरस 15 जून । जनसामान्य को राजस्व सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने तथा तहसील स्तर पर लंबित राजस्व मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ
हाथरस 15 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के प्रथम दिवस पर प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में योग फॉर हेल्थी एजिंग थीम के अंतर्गत कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) अभ्यास सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों
करें योग, रहें निरोग : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, 21 जून को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन
हाथरस 15 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं 15 जून से 21 जून 2026 तक मनाए जा रहे योग सप्ताह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जेसीआई हाथरस स्पार्कल का व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण आयोजित, नेशनल ट्रेनर ने दिए सफलता और आत्मविश्वास के गुर
हाथरस 15 जून। जेसीआई हाथरस स्पार्कल द्वारा जेसी सुनयना अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम “पर्सन टू पर्सनालिटी” में जेसीआई इंडिया की प्रोविजनल नेशनल ट्रेनर मीता गर्ग ने प्रतिभागियों को व्यक्तित्व निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और लक्ष्य प्राप्ति के प्रभावी सूत्र बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्याओं













