Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 12 मई । कोतवाली हसायन क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी अंतर्गत जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर ग्राम जरैरा स्थित राजवाहा बंबा के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव कुमार पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी ग्राम रतिभानपुर, सिकंदराराऊ ने कोतवाली हसायन में दी गई तहरीर में बताया कि उनके साढ़ू शिवराज सिंह (लगभग 54 वर्ष) पुत्र लाखन सिंह तथा उनकी भाभी विरमा देवी पत्नी बलवीर सिंह निवासी ग्राम मंकंदपुर, थाना एका, जनपद फिरोजाबाद किसी परिचित की तेरहवीं में शामिल होने के लिए नगला उदैया जा रहे थे। बताया गया कि 3 अप्रैल की शाम लगभग 7 बजे जब वे जरेरा बंबा के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही बोलेरो संख्या UP 81 X 8274 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर राजवाहा बंबा में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने वाहन संख्या नोट कर पीड़ित पक्ष को जानकारी दी तथा घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर सिकंदराराऊ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page