Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 25 अक्टूबर। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति की ओर से आयोजित बोहरे वाली देवी से कोटा वाली मैया तक जाने वाली पंचम पदयात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा-अर्चना, फीता काटकर और मां दुर्गा की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजकों ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल-माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें मां दुर्गा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। रामेश्वर उपाध्याय ने पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। कार्यक्रम में दीपक पौरुष, राजेश पौरुष, दिलीप उपाध्याय, पवन सारस्वत, रणसिंह सिसोदिया, अवधेश पंडा जी, मनीष उपाध्याय, प्रमोद कुमार सामरिया, ओमवीर सिंह, योगेंद्र चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी और योगेंद्र वार्ष्णेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page