अलीगढ़ 30 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के एमबीए विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान और समाज में स्मृति ग्रंथों की प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, सामाजिक मूल्यों तथा प्राचीन स्मृति साहित्य की आधुनिक समाज और प्रबंधन के संदर्भ में उपयोगिता से परिचित कराना था। मुख्य वक्ता प्रो. उमेश होलानी ने बताया कि स्मृति ग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनमें सामाजिक व्यवस्था, कर्तव्य, नैतिकता, आचार-विचार, न्याय, पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों से संबंधित विचार मिलते हैं। विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि इन ग्रंथों का अध्ययन केवल ऐतिहासिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक विज्ञान, नेतृत्व, नैतिक निर्णय, संगठनात्मक व्यवहार और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदर्भ में भी किया जा सकता है। व्याख्यान में विशेष रूप से प्रबंधन में नैतिकता, नेतृत्व के सिद्धांत, निर्णय लेने की प्रक्रिया, सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवीय मूल्यों और संगठन में व्यवहार जैसे विषयों से स्मृति साहित्य के संभावित संबंधों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि प्राचीन भारतीय विचारों को आधुनिक प्रबंधन सिद्धांतों के साथ जोड़ते समय उनके ऐतिहासिक और सामाजिक संदर्भ को समझना आवश्यक है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और सक्रिय सहभागिता की। आयोजन में डीन एफएमसी प्रो. राजीव शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग शाक्या का सहयोग रहा। समन्वयक डा. नियति शर्मा, डा. उन्नति जादौन, डा. तहा नकवी द्वारा किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : ब्लॉक में जांची गई सफाई
September 30, 2026
सादाबाद : एकमतेज ने दिया प्रतिभाओं को
September 30, 2026
सादाबाद : किसान भवन के पुनर्निर्माण की
September 30, 2026
सादाबाद : हादसे में रोडवेज कर्मचारी की
September 30, 2026
सादाबाद : हादसे में बाइक सवार गंभीर
September 30, 2026
सादाबाद : बच्चों को लैंगिक अपराधों से
September 30, 2026
सहपऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत
September 30, 2026
Weather
Hathras
8:49 pm,
Sep 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










