Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
सादाबाद : तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का हुजूम, गांधी जयंती पर पूर्व विधायक के संयोजन में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा
सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के संयोजन में कस्बा, देहात में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने यात्रा में भाग लिया और गांधी-शास्त्री के आदर्शों
सादाबाद : गांधी जयंती पर रघुपति राघव राजा राम की गूंज, शिक्षण संस्थानों में गांधी जी, शास्त्री जी की जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डॉ. सत्यप्रिया बंसल ने ध्वजारोहण कर
सादाबाद : गांधी जयंती पर नशामुक्ति का संकल्प, एकम तेज फाउंडेशन, शेरपुर रनिंग ग्रुप के द्वारा हुआ कार्यक्रम
सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एकम तेज फाउंडेशन के तत्वावधान में शेरपुर रनिंग ग्रुप, शेरपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण
सादाबाद : राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर नमन, सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, समाजसेवी संस्थाओं ने मनाई जयंती
सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादाबाद क्षेत्र में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने गांधी और शास्त्री के छवि चित्र एवं प्रतिमाओं
सेवा संकल्प अभियान की प्रतियोगिताओं में बागला कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
हाथरस 02 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को “मेरे सपनों का भारत” विषय पर जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस में किया गया। प्रतियोगिताओं में बागला डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में
मेला श्री दाऊजी महाराज में देर रात तक गूंजे भक्ति गीत, भजन गायक शेखर जायसवाल और अविनाश सिलौटी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया
हाथरस 02 अक्टूबर। मेला श्री दाऊजी महाराज में गुरुवार रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जो शुक्रवार सुबह तक चला। भजन गायक शेखर जायसवाल और अविनाश सिलौटी ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक मेला पंडाल में भक्ति गीतों और जयकारों की
सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती
हाथरस 02 अक्टूबर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री एवं प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात
जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा ने गांव-गांव किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से संवाद, प्रवीन कुमार पौनियां का जगह-जगह स्वागत
सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में विधानसभा सादाबाद क्षेत्र में प्रवीन कुमार पौनियां द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा के तहत शुक्रवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत करते हुए प्रवीन कुमार पौनियां से संवाद किया और क्षेत्र
मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता और संवेदनशील व्यवस्था जरूरी: डॉ. ओम प्रकाश व्यास
हाथरस 02 अक्टूबर। तृतीय प्रांतीय एवं 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में मेला पंडाल में “वर्तमान परिस्थितियों में मानव अधिकारों के संरक्षण व संवर्धन में चुनौतियां” विषय पर मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मानव
तृतीय सोपान शिविर के अंतिम दिन स्काउट-गाइड ने दिखाई प्रतिभा, निकाली सेवा संकल्प रैली
हाथरस 02 अक्टूबर। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के दिशा-निर्देशन में भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद हाथरस के तत्वावधान में बी.एल.एस. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तृतीय सोपान शिविर के अंतिम दिवस विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन









