Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में विधानसभा सादाबाद क्षेत्र में प्रवीन कुमार पौनियां द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा के तहत शुक्रवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत करते हुए प्रवीन कुमार पौनियां से संवाद किया और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत खोड़ा गांव से हुई। इसके बाद यात्रा नं. बंजारा, घड़ी दुलिया, नगला सुखराम, छतरघड़ी, परसौरा, नं. प्रेम सिंह, नं. बेरुआ, छतारा, ऊंघई एवं मांगरू सहित विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान प्रवीन कुमार पौनियां ने ग्रामीणों एवं महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। यात्रा में महिलाओं की भी सहभागिता रही। नारी सम्मान और जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पमालाओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। प्रवीन कुमार पौनियां ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों और परिवारों तक पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के साथ आगे रखने का प्रयास किया जाएगा तथा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का क्रम जारी रहेगा। यात्रा में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पहले भी सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क एवं नारी सम्मान यात्रा के माध्यम से गांव-गांव संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालय,बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड, बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के पढ़ाए जा रहे मासूम बच्चे, जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलअभिभावकों से वसूली जा रही मोटी फीस
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण, यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा अतिरिक्त उर्वरक, सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद, बीज और कृषि दवाओं की हो रही बिक्री, बिना बिल दिए किसानों से वसूली जा रही मोटी रकम
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनमानी, मनरेगा में फर्जी कार्य, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जल निकासी का रास्ता बंद करने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page