Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 नवंबर। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवंबर माह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी प्रकार की महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच मुफ्त में नि:शुल्क कराई।प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत केन्द्र व राज्य सरकार के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हर सप्ताह एच.आर.पी. डे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस मनाया जाता है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी वरूण चौधरी के दिशा निर्देशन पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में एक सौ तीन गर्भवती महिलाओं की महिला चिकित्सक के बजाए महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री स्टाफ नर्स के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की गई।जांच शिविर दिवस पर आठ गर्भवती महिलाओं को एच.आर.पी.हाई रिस्क प्रेग्नेंसी घोषित किया गया।स्वास्थ्य शिविर में प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली पन्द्रह गर्भवती महिलाओं के द्वारा तीन माह के अन्तराल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।शासन के आदेश पर अठानवें गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क कराए जाने वाले अल्ट्रासाउंड की सुविधा योजना का लाभ दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से सभी चौबीस गर्भवती महिलाओं को सिकन्दराराऊ के निजी प्राइवेट हास्पिटल को अधिकृत किए जाने पर गर्भवती महिलाओ को भेजा गया।एएनसी परीक्षण के दौरान सोलह गर्भवती महिलाओ कोआयरन सुकरोज रेखा चाहर के द्वारा लगाया गया।हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस पर गर्भवती महिलाओ की एच.आई.बी,हीमोग्लोबिन,एच.बी एस.ए.जी.,एस.सी.बी., ब्लैड ग्रुप, बी.पी, वजन, हाइट की निःशुल्क जांच कराई गई।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालय,बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड, बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के पढ़ाए जा रहे मासूम बच्चे, जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलअभिभावकों से वसूली जा रही मोटी फीस
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण, यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा अतिरिक्त उर्वरक, सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद, बीज और कृषि दवाओं की हो रही बिक्री, बिना बिल दिए किसानों से वसूली जा रही मोटी रकम
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनमानी, मनरेगा में फर्जी कार्य, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जल निकासी का रास्ता बंद करने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page