Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 नवंबर। विकासखंड के गांव कानऊ में पूर्व महिला ब्लाक प्रमुख्के पति एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ क्षेत्रीय नेता ने अपनी धर्मपत्नी पूर्व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष( पूर्व ब्लॉक प्रमुख) के साथ पैतृक आवास पर विधि-विधानपूर्वक हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना की। यज्ञाचार्य पंडित विपिन भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया।हवन यज्ञ पूजा के दौरान कन्या पूजन एवं दक्षिणा के बाद प्रभु प्रसादी का वितरण किया गया।धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत अगले वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर सुमंत किशोर सिंह ने गांव कानऊ से गांव के ग्रामीण व क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर जन सम्मान एवं जन एकता यात्रा का शुभारंभ किया। इस जन सम्मान एवं जन एकता यात्रा के माध्यम से वह गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र में जनसंपर्क और जनएकता को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय पदाधिकारी क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह,सेठ ओमप्रकाश यादव पूर्व चेयरमैन,इंद्रेश ठाकुर,भानु ठाकुर कानऊ,अजीत ठाकुर बनवारीपुर,प्रद्युम्न उपाध्याय,भानु टीकरी,बिरला पंडित सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालय,बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड, बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के पढ़ाए जा रहे मासूम बच्चे, जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलअभिभावकों से वसूली जा रही मोटी फीस
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण, यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा अतिरिक्त उर्वरक, सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद, बीज और कृषि दवाओं की हो रही बिक्री, बिना बिल दिए किसानों से वसूली जा रही मोटी रकम
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनमानी, मनरेगा में फर्जी कार्य, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जल निकासी का रास्ता बंद करने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page