Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एकम तेज फाउंडेशन के तत्वावधान में शेरपुर रनिंग ग्रुप, शेरपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान एकम तेज फाउंडेशन की ओर से प्रेरणादायक एवं संदेशपरक पंक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी शब्दों में नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक शपथ दोहराते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता और स्वस्थ समाज के साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया था। ऐसे में युवाओं के बीच नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाना समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से बचाकर सकारात्मक दिशा देना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अज्जरुद्दीन फौजी, राष्ट्रीय खिलाड़ी ओमवीर सिंह, हरीश चौधरी, सनी बघौतिया, विनिता कुमारी, सन्नो मलिक, खुशी, प्रियांशी, अभिनव गौतम, शांतनु कश्यप, पुष्पेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page