Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सादाबाद क्षेत्र में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने गांधी और शास्त्री के छवि चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत जवाहर बाजार स्थित गांधी पार्क से हुई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, प्रतिनिधि राधारमण अग्रवाल, सभासद दिनेश वर्मा, चरण सिंह सागर, पूर्व सभासद विश्वबंधु पाराशर सहित अन्य लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गांधीजी के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने महात्मा गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने स्वच्छता, अहिंसा और सत्य के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। थाना कोतवाली सादाबाद परिसर में भी गांधी जयंती मनाई गई। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह सहित समस्त उप निरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।।सादाबाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के छवि चित्रों पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान से अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी को शपथ भी दिलाई गई। श्री वासुदेव विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य रवि अग्रवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गांधी-शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी और देशसेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। श्रद्धांजलि दी, छात्रों को सत्य, अहिंसा और देशसेवा के मूल्य अपनाने को प्रेरित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में गांधीजी के छविचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमनकिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page