2400 लीटर केरोसिन बरामदगी मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 2018 के चर्चित केरोसिन प्रकरण में आरोपी को झटका, एडीजे कोर्ट ने याचिका की खारिज
हाथरस 28 जुलाई। राशन कार्ड धारकों के लिए आवंटित केरोसिन (मिट्टी का तेल) की कथित कालाबाजारी से जुड़े बहुचर्चित मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या-5) की अदालत ने आरोपी तरुण पोद्दार को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने आरोपी की ओर से दायर दांडिक
पुलिस पेंशनर्स को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय, ‘सेवानिवृत्त हुए हैं, पुलिस परिवार से नहीं’—पेंशनर्स से बोले एसपी
हाथरस 28 जुलाई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में 30 जुलाई तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर
हाथरस 28 जुलाई। मेरा युवा भारत केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) हाथरस द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार
हाथरस जंक्शन ओवरब्रिज पर टाटा मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति पुल से नीचे गिरे
हाथरस 28 जुलाई। हाथरस जंक्शन क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर आज तेज रफ्तार टाटा मैक्स वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपति पुल की पटरी से नीचे जा गिरे। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला को भी
प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक व कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल संपन्न
हाथरस 28 जुलाई। आगामी 4 एवं 5 अगस्त 2026 को आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जिला खेल कार्यालय, हाथरस में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल का आयोजन उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में
गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की तैयारी तेज, वाराणसी के लिए रवाना हुए भाजपा प्रतिनिधि
हाथरस 28 जुलाई। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत 29 जुलाई को संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली गोवर्धनपुर, वाराणसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति ने छात्राओं को फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक
हाथरस 28 जुलाई। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा सोमवार को भोजा का नगला स्थित संविलियन प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए फिटनेस एवं आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
हाथरस 28 जुलाई। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य, समूहगान, संगीत एवं प्रेरक भाषणों के
केडी मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
मथुरा 28 जुलाई। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नशा मुक्ति जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ कॉलेज के डीन एवं प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू पांडेय, मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह, डॉ. जयेश सहित अन्य शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अलीगढ़ 28 जुलाई। मंगलायतन विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना









