सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 अक्टूबर। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान माता पथवारी मंदिर के सामने स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल नंबर एक में को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र छीतूपुर में सोमवार पांच अक्तूबर को हेल्दी बेबी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती, धात्री एवं नवप्रसूता माताओं को स्वस्थ शिशु एवं स्वस्थ माता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री रोशनी कुमारी ने स्वास्थ्यवर्धक खान-पान,स्वच्छ एवं सुरक्षित रहन-सहन, कीटाणुरहित वातावरण तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर अपने विचार साझा किए।माताओं को भोजन में पौष्टिकता, संतुलित आहार एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।साथ ही बच्चों के उचित पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास के लिए आवश्यक देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा,शिक्षामित्र दुर्गा,आंगनवाड़ी कार्यकत्री रोशनी कुमारी, आंगनवाड़ी सहायिका कुसुमलता,रामलती,आंगनवाड़ी ईसीसीई एजुकेटर शशिलता कुमारी,राहुल,रामलती सहित माताएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में कलेक्ट्रेट पर सपा का जोरदार
October 5, 2026
नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की
October 5, 2026
हाथरस मंडी में धान की बंपर आवक
October 5, 2026
रामलीला बाड़े में रामलीला महोत्सव का हुआ
October 5, 2026
यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने घोषित किए
October 5, 2026
आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती
October 5, 2026
115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में सफाई
October 5, 2026
Weather
Hathras
9:56 pm,
Oct 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









