Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अक्टूबर। थाना मुरसान में तैनात आरक्षी मनीष कुमार ने खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जनपद हाथरस पुलिस का नाम रोशन किया है। आरक्षी मनीष ने कासगंज में आयोजित 17वीं अन्तरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता (आगरा जोन) में 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मथुरा में आयोजित 18वीं अन्तरजनपदीय क्रास कन्ट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए “सर्वश्रेष्ठ धावक (पुरुष)” का खिताब अपने नाम किया। सोमवार को पुलिस कार्यालय हाथरस में पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरक्षी मनीष कुमार को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि सम्पूर्ण हाथरस पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इससे जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलकूद एवं शारीरिक दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page