हाथरस 05 अक्टूबर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय परिवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करना रहा। शिविर के दौरान मेदांता हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट एवं जनरल फिजीशियन की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी (ECG), बीएमआई (BMI), पीएफटी (PFT) एवं HbA1c जैसी प्रमुख स्वास्थ्य जांचें की गईं। विशेषज्ञों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति शिविर में मेदांता गुरुग्राम की ओर से मैनेजर रमन गुप्ता, डॉ. आरफ चौधरी, डॉ. आयुषी भारद्वाज, नर्सिंग स्टाफ दीक्षा यादव व टीना, टेक्नीशियन रवि व सौरभ श्रीवास्तव तथा सुनील कुमार ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास राठी, प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष बृजलाल शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा एवं शैक्षणिक निदेशक श्रीमती अनुपम भारद्वाज उपस्थित रहे। पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं में कोऑर्डिनेटर श्रीमती अल्का शर्मा, उप प्रधानाचार्य सतीश सारस्वत, शिक्षक माधव जोशी, मनोज शर्मा तथा रोहित शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह एवं निखिल वर्मा द्वारा की गई। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मेदांता हॉस्पिटल की पूरी टीम और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस की अल्फा मिल्क फूड्स का दुबई
October 5, 2026
फरीदाबाद विस्फोट रसायन मामला: 2.5 टन विस्फोटक
October 5, 2026
बेटे की चाह में पत्नी से मारपीट
October 5, 2026
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, जबरन
October 5, 2026
दाऊजी मेले में सपना चौधरी का शो
October 5, 2026
मुरसान : टेंपो में किसान की जेब
October 5, 2026
मुरसान : खेत पर गए युवक से
October 5, 2026
Weather
Hathras
10:28 pm,
Oct 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







