हाथरस में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट, कई इलाकों में जलभराव, बिजली आपूर्ति भी रही प्रभावित
हाथरस 08 जुलाई। जनपद में आज तड़के करीब 4 बजे तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम फुहारों ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई और मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में भी
लगातार बारिश के चलते हाथरस के विद्यालय 9 जुलाई को रहेंगे बंद
हाथरस 08 जुलाई। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार गुरुवार, 9 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं
ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में हुए काली घटा के दिव्य दर्शन
हाथरस 08 जुलाई। ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर में आज भगवान श्री बिहारी जी महाराज की काली घटा की मनमोहक एवं अलौकिक झांकी सजाई गयी। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर को काली घटा की थीम
निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए फिर खुला आवेदन पोर्टल, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
हाथरस 08 जुलाई। सहायक निदेशक मत्स्य ने जनसामान्य को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना
नहर विभाग की लापरवाही से अलीगढ़ रोड की इमारतों पर मंडराया खतरा, गहरी खुदाई में भरा बारिश का पानी, 25 दिनों से अधूरी पड़ी निर्माण साइट, दीवार ढही, प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की
हाथरस 08 जुलाई। अलीगढ़ रोड स्थित नहर विभाग (कैनाल विभाग) की पुरानी इमारत को ध्वस्त कर नई इमारत का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से करीब 25 दिनों से स्थल पर काम बंद पड़ा है। इस दौरान भवन की नींव के लिए लगभग
बंटवारे को लेकर हुए विवाद में चली थी गोली, पहले एक आरोपी जा चुका है जेल
हाथरस 08 जुलाई। थाना चंदपा पुलिस ने ग्राम कछपुरा में पारिवारिक बंटवारे के विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) भी
12 जुलाई को हाथरस में होगा हरित महायज्ञ, 23 लाख 45 हजार 500 पौधों का होगा रोपण
हाथरस 08 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को जनपद हाथरस में 23 लाख 45 हजार 500 पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में समीक्षा
शिक्षकों को मिली कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात, डीएम अतुल वत्स ने वितरित किए चिकित्सा कार्ड
हाथरस 08 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बेसिक शिक्षा विभाग के 11 तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 4 शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित
हाथरस में छह राशन दुकानों का औचक निरीक्षण, दो निलंबित, चार को नोटिस
हाथरस 08 जुलाई। जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासन के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने नगर क्षेत्र की छह उचित दर (राशन) दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण एवं आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक का सत्यापन किया।
ट्रंप ने आज रात ईरान पर ज़ोरदार हमले की चेतावनी दी, ट्रंप का बड़ा दावा – ईरान के साथ सीजफायर खत्म, सैन्य कार्रवाई तेज करने के दिए संकेत, दोनों देशों के बीच फिर बढ़ा तनाव
वॉशिंगटन 08 जुलाई । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ लागू युद्धविराम (सीजफायर) अब समाप्त हो चुका है। तुर्किये में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब ईरान के साथ






