Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 सितम्बर। मजदूरी के चार हजार रुपये मांगने को लेकर विवाद के बाद चार लोगों पर दो सगे भाइयों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक हाथरस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामला मेंडू के मोहल्ला जाटवान कलां का बताया जा रहा है। पीड़ित शिशुपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की सुबह उसका बड़ा बेटा राहुल अपनी मजदूरी के चार हजार रुपये लेने के लिए मोहल्ला गडेरियान निवासी टिंकू के पास गया था। उस समय टिंकू अहेरियाना तिराहा कुआं के पास अपने भाई अतुल और गोविंद के साथ बैठा हुआ था। राहुल ने जब अपनी मजदूरी के रुपये मांगे तो आरोप है कि टिंकू ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद राहुल ने फोन कर अपने पिता को मौके पर बुला लिया।

तहरीर के अनुसार शिशुपाल अपने छोटे बेटे कृष्णा के साथ मौके पर पहुंचा और मजदूरी के रुपये नहीं देने का कारण पूछा। आरोप है कि इसी बात को लेकर टिंकू, अतुल, गोविंद पुत्रगण नारायण तथा नारायण ने उनके साथ गाली-गलौज की और रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने राहुल और कृष्णा के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान गोविंद ने किसी नुकीले हथियार से कृष्णा की आंख फोड़ने के इरादे से उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले में कृष्णा के माथे पर गहरा घाव हो गया और उसकी आंख बाल-बाल बच गई। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कार्रवाई न होने पर शिशुपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक हाथरस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और तहरीर में लगाए गए आरोपों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page