Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चौधरी नौगवां में घर में घुसकर मारपीट करने और धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पप्पू ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। पीड़ित पप्पू के अनुसार 15 सितंबर की रात गांव के ही दो सगे भाई लोकेंद्र सिंह और सुनील चौधरी उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने धारदार बांके से उस पर हमला कर दिया। हमले में पप्पू के हाथ में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद दोनों आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से चले गए। घायल अवस्था में पप्पू थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page