सादाबाद : सड़क हादसों में बाइक सवार तीन घायल, एक गंभीर घायल को किया रेफर, दो अन्य को सीएचसी में दिया गया उपचार
सादाबाद 12 जुलाई। क्षेत्र में शनिवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। पहला हादसा आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गीगला के पास हुआ।
उठावनी : स्व. राकेश सक्सैना (काके टेंट वाले)
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं मै. काके टेंट एंड डेकोरेटर्स के संचालक स्वर्गीय श्री राकेश सक्सैना जी (काके जी टेंट वाले) का आकस्मिक निधन 10 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं व्यापारिक जगत में
जैन मुनि ने संयमित आहार-विहार और तपस्या के महत्व पर प्रकाश डाला, सद्मार्ग पर चलने का आह्वान
हाथरस 12 जुलाई। श्री 108 शिवदत्त जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पदमदत्त जी महाराज के भव्य मंगल प्रवेश के उपरांत हलवाई खाना स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़े मंदिर में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ प्राप्त हुआ। अपने प्रवचन में मुनि श्री शिवदत्त जी महाराज
समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने थामा सपा का दामन
हाथरस 12 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज सासनी के रुदायन रोड स्थित एक गेस्ट हॉउस में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित संजय शर्मा (ऊतरा वाले) ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ सपा नेता डॉ. राधेश्याम रजक ने किया। कार्यक्रम में
सिकन्दराराऊ : डेयरी गोदाम में बिजली का कार्य करते समय करंट लगने से युवक की मौत
सिकन्दराराऊ 12 जुलाई। कस्बा सिकंदराराऊ के पुरदिलनगर रोड स्थित एक डेयरी गोदाम में बिजली की खराबी ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विधायक सिकंदराराऊ ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सिकंदराराऊ 12 जुलाई। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के जन-अभियान में सहभागिता की। विधायक ने पुलिस लाइन हाथरस, महान मिल्क सलेमपुर, कैटल फील्ड एटा रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ तथा एसएमसी मुगलगढ़ी, सिकंदराराऊ में पौधे लगाकर अभियान को गति
हाथरस में पुलिस कर्मियों ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान, 27,950 पौधे लगाने का लक्ष्य
हाथरस 12 जुलाई । हाथरस पुलिस ने भी जनपदभर में आज व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ संचालित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, जलवायु संतुलन तथा जनसहभागिता को
5 घंटे में सकुशल मिला लापता 12 वर्षीय बालक, शनिवार को ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा
हाथरस 12 जुलाई। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से लापता हुए 12 वर्षीय बालक को हाथरस पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की शहरवासियों ने सराहना की है। पुलिस के अनुसार, 11
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जनपद न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
हाथरस 12 जुलाई। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद न्यायालय परिसर के साथ-साथ नवनिर्मित जनपद न्यायालय, मथुरा रोड परिसर में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में किया पौधा रोपण
हाथरस 12 जुलाई। वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन परिसर स्थित शताक्षी माता मंदिर प्रांगण में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हरीतिमा (बरगद, पीपल एवं पाकड़) के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर











