Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
सहपऊ : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान शुरू
सहपऊ 24 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कस्बे में मतदाता सूची को अपडेट करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) कैंप लगाकर और घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि कोई भी
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल, कुरसंडा रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
सादाबाद 24 अक्टूबर। कुरसंडा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को आगरा रेफर कर दिया गया। कुरसंडा निवासी मनोज कुमार
सादाबाद : कुरसंडा में पांच दिन बाद शुरू हुई पेयजल आपूर्ति, मोटर ठीक होने से लोगों को मिली राहत
सादाबाद 24 अक्टूबर। जिले के ग्राम कुरसंडा में पिछले पांच दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। जलकल परिसर में मोटर खराब होने के कारण पेयजल योजना से जुड़े घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर जल निगम ग्रामीण के
निस्वार्थ सेवा संस्थान ने फिरोजाबाद में शुरू की नई इकाई, रक्तदान को प्राथमिकता देकर शुरू किए जाएंगे सेवा कार्य
हाथरस 24 अक्टूबर। “हम चलेंगे साथ-साथ, थामे अपनों का हाथ” के सेवा संदेश के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान ने फिरोजाबाद में अपनी नई इकाई की शुरुआत की। 23 अक्टूबर 2026 को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विनय अग्रवाल
बेनीगंज चौराहे पर घायल व्यक्ति की मौत, कल देर शाम हुआ था एक्सीडेंट
हाथरस 24 अक्टूबर। शहर के बेनीगंज चौराहे पर शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे एक कार की चपेट में आने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को कार में बैठाकर जिला
एनडीआरएफ का सात दिवसीय आपदा बचाव प्रशिक्षण शुरू, 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
हाथरस 24 अक्टूबर। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद हाथरस में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 16 सदस्यीय टीम द्वारा सात दिवसीय आपदा बचाव प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हाथरस और एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद के संयुक्त
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में न हो लापरवाही, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर
हाथरस 24 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विशेष कैंप दिवस पर मुरसान विकासखंड के संविलियन विद्यालय लहरा, प्राथमिक विद्यालय बरसै तथा सासनी स्थित के.एल. जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया।
न्यायालय के कामकाज को बेहतर बनाने पर जोर, सिविल और क्रिमिनल नियमावली से रूबरू हुए न्यायालय कर्मचारी
हाथरस 24 अक्टूबर। जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-III के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय, हाथरस में कर्मचारियों के सतत सीखने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
राशन वितरण की तारीख बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का मुफ्त खाद्यान्न
हाथरस 24 अक्टूबर। जनपद के राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अक्टूबर माह के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक अब 30 अक्टूबर तक अपनी उचित दर की दुकान
हाथरस में 26 अक्टूबर को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जारी हुआ आदेश
हाथरस 24 अक्टूबर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को हाथरस जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के साथ राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई,








