
सिकन्दराराऊ 03 सितम्बर। अमोल चंद पब्लिक स्कूल में 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को यादगार बना दिया। मासूम बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस कार्यक्रम रहा। नन्हे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा, आत्मविश्वास और उत्साह ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री विपिन वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य श्री अनूप अग्रवाल सहित समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।













