Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अक्टूबर । एमएलसी चुनाव में शिक्षक एवं स्नातक प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाजपा नेताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अनिल चौधरी तथा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों के साथ मिलकर मतदाताओं से संपर्क किया और प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के तहत सासनी, मुरसान, बिसावर, कुरसंडा, सहपऊ एवं सादाबाद क्षेत्रों में विशेष दौरा किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं मंडल अध्यक्षों ने घर-घर पहुंचकर शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संवाद स्थापित किया तथा एमएलसी चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान नेताओं ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। भाजपा पदाधिकारियों ने चुनाव में बेहतर समन्वय एवं जनसंपर्क के माध्यम से प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने पर जोर दिया।म इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी नेताओं ने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाते हुए चुनाव में समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page