Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 सितम्बर। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो के अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ तथा आउटसोर्स कर्मियों को शासनादेश के अनुरूप बढ़े हुए पारिश्रमिक एवं अन्य घोषणाओं से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन 2 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के क्रम में हाथरस जनपद में भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में सुबह 11 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में आउटसोर्स सेवा निगम के गठन, उसके लोगो, वेबसाइट और पोर्टल के शुभारंभ के साथ-साथ 19 सितंबर 2025 के शासनादेश के अनुरूप बढ़े हुए पारिश्रमिक से संबंधित जानकारी प्रमुख रूप से शामिल रहेगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजकों की ओर से जनपद के सभी मीडिया बंधुओं को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page