Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 सितम्बर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में 8 सितंबर 2026 को आबकारी टीम हाथरस ने थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू एवं महौ में फुटकर आबकारी अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित दुकानों पर पहुंचकर नियमानुसार संचालन की स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों को निर्धारित नियमों के अनुसार दुकान संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने दुकानों पर मौजूद ग्राहकों को भी जागरूक किया। ग्राहकों से आबकारी दुकानों से ही मदिरा खरीदकर सेवन करने तथा अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल आबकारी विभाग, विभागीय टोल फ्री नंबर अथवा पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। आबकारी विभाग की टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध मदिरा की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page