Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 जून । क्षेत्र के गांव नई का नगला में आयोजित एक जन्मदिन समारोह के दौरान हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से कथित अभद्रता के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला उस समय प्रकाश में आया जब नृत्य कलाकार डिंपल चौधरी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर कार्यक्रम के दौरान अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने बताया कि 5 जून 2026 को वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था। जांच के दौरान पता चला कि घटना 3 जून 2026 की है, जब सासनी क्षेत्र के गांव नई का नगला में एक जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बाहर से नृत्य कलाकार को प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए सक्षम अधिकारी से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। महिला कलाकार द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में आयोजकों के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Next News :-रोटरी क्लब हाथरस हेरिटेज ने लगवाई शीतल जल की प्याऊ, वितरित किया भोजन व खाद्य सामग्री

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page