Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 06 जून। नगर पंचायत पुरदिलनगर के अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सदस्य का शांति भंग की आशंका के तहत चालान किया है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा ने गुरुवार रात्रि को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि नगर पंचायत सदस्य रजा ने सोशल मीडिया पर उनके संबंध में आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि धूमिल हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार सुबह आरोपी सदस्य रजा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय में पेश किया गया, जहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उसका शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page