Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 07 नवंबर। राज आयुर्वेदिक परिसर में भगवान धन्वंतरि का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में चिकित्सकों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने शामिल होकर भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख दवा व्यवसायी एवं भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राघव ने कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और चिकित्सा का देवता माना जाता है। आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसका उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखना भी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण लोग अनेक बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाना बेहद उपयोगी है। आयुर्वेद में खान-पान, दिनचर्या और शरीर की प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया है। देवेंद्र सिंह राघव ने कहा कि भगवान धन्वंतरि के बताए सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ एवं निरोगी रहने के साथ क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, पूर्व अध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान, कुलदीप पचौरी, धर्मेंद्र राघव, रवि राघव, विनीत चौहान, सत्येंद्र सिंह परमार, आशीष यादव, सचिन गुप्ता, केशव लोधी, देवांशु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page