Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 07 नवंबर। नगला जलाल स्थित श्री राधा जी बैंक्विट हॉल में 30 अक्टूबर से चल रहे भव्य रुद्रांबिका महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का 6 नवंबर को धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। अंतिम दिवस पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ अर्जित किया। समापन अवसर पर श्री राधा जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान पूरा परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ श्री राधा जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ हाथरस जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन आयोजन स्थल पर लोगों की आवाजाही बनी रही और वातावरण भक्तिमय नजर आया। आयोजक उदय पुंडीर ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना और लोगों को सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भंडारे का प्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि प्रभु का आशीर्वाद है। सभी के सहयोग और सहभागिता से सात दिवसीय धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इससे पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page