Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 नवंबर । विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र के गांव नगला रति के निकट जयपुर मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेंशन लाइन पर अचानक फाल्ट होने से ब्रेक डाउन बन जाने के कारण दीपोत्सव पर चार बजे से लेकर सात बजे करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।प्रकाश उजाला के पर्व दीपोत्सव के पर्व के दूसरे दिन सात नवंबर नरक चतुर्दशी के पर्व पर शाम चार बजे अचानक नगला रति विद्युत उपकेन्द्र से हसायन विद्युत उपकेन्द्र के लिए आ रही तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन बन गया।आए दिन हसायन क्षेत्र के विद्युत हाइटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया।जिससे शाम चार बजे के लगभग  विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई।ब्रेक डाउन होने पर विद्युत उपकेन्द्र से तैतीस हजार के.वी. की विद्युत हाइटेशन लाइन की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने के बाद विद्युत उपखंड के विद्युत अधिकारी सहायक अभियंता विद्युत एसडीओ शुभम् सिंह के निर्देश पर विद्युत कर्मचारियों के द्वारा छह बजकर पैंतालीस मिनट पर विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए आपूर्ति चालू कर ट्राई ली गईउसके बाद आपूर्ति प्रारंभ हो सकी।  दीपावली पर्व के मौके पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश सरकार निरंतर विद्युत आपूर्ति संचालित होने के आदेश के बावजूद संवाद की सुबह भी विद्युत आपूर्ति कुछ घंटे बाधित रही।इस संबंध में एसडीओ हाइडिल शभम सिंह ने बताया कि शाम चार बजे अचानक ब्रेक डाउन बन जाने से आपूर्ति बाधित हो गई थी।विद्युत कर्मचारियो को भेजकर ब्रेक डाउन की समस्या को दूर कराकर आपूर्ति सुनिश्चित करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page