Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 07 नवंबर। अमोलचंद पब्लिक स्कूल, सिकंदराराऊ में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दीपावली की आकर्षक सजावट से पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए बोर्ड डेकोरेशन, रंगोली मेकिंग, दीया मेकिंग, थाली डेकोरेशन, कलश डेकोरेशन और राम दरबार सज्जा सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोलियां बनाने के साथ ही दीप, थालियों और कलशों को आकर्षक ढंग से सजाया। उनकी कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में राम दरबार की मनमोहक सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने इस प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में सहयोग, अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य, रचनात्मक सोच और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी है। इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page