Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला रति के निकट एक चार पहिया वाहन (ईको कार वाहन)अनियंत्रित होकर सडक के किनारे पलट गया।ईको कार वाहन के पलटते ही कार में सवार चार यात्रियों में हड़कंप मच गया।हसायन से हर रोज नगला रति मार्ग पर डग्गेमार वाहन छह किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए तेज रफ्तार से वाहनों का संचालन करते है।हसायन कस्बा से नगला रति रेलवे स्टेशन व नगला रति तिराहा बरैली मथुरा मार्ग के लिए एक ईको कार वाहन चालक चार सवारियां लेकर नगला रति की ओर तेज रफ्तार से वाहन को संचालित कर ले जा रहा था।कार का संचालन कर रहे कार ड्राइवर से कार में बैठे सवार यात्रियों ने कार कम रफ्तार में संचालित करने के लिए कहा फिर भी कार ड्राइवर ने रफ्तार धीमी नही की।कार नगला रति से पहले ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।कार के पलटते ही यात्री जोर जोर से चीख पुकार मचाकर शोर शराबा करने लगे।यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण व राहगीरों ने यात्रियो को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page