Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 05 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर में बुधवार देर रात करीब 12 बजे आग लगने से किसान की करीब 12 बीघा करब और पुआल जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर बिटोरा, पीपल का पेड़ और अन्य पेड़ भी जल गए। घटना से किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव मकनपुर निवासी किसान नीरेंद्र सिंह उर्फ भूरा के खेतों पर बाजरा की करीब 7 बीघा करब और धान का लगभग 5 बीघा पुआल रखा हुआ था। बुधवार रात अचानक इनमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में रखा बिटोरा और पीपल सहित अन्य पेड़ भी उसकी चपेट में आ गए।

आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल कर्मियों के प्रयासों के बावजूद आग बुझने से पहले किसान की करीब 12 बीघा करब और पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान नीरेंद्र सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि करब और पुआल जल जाने से अब पशुओं के चारे की व्यवस्था बाहर से करनी पड़ेगी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाने के साथ ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page