Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 05 नवंबर। क्षेत्र के गांव उझनेरा में पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। रामवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव निवासी रामवीर सिंह परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने बेटे सुभाष के साथ खेत में काम कर रहे थे। रामवीर सिंह के मुताबिक, गांव के शंकरलाल और सूरजभान पुत्र मुरारीलाल, राजेश कुमार और नवीन पुत्र हरीशंकर वहां पहुंचे। उनके हाथों में नल का हत्था और ट्रैक्टर के हल की स्प्रिंग थी। आरोप है कि उन्होंने पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज की। मना करने पर रामवीर सिंह और उनके बेटे के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बचाया। आरोपी जाते समय पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page