Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

सिकन्दराराऊ 04 नवंबर। मोहल्ला रोशनगंज में एक मोबाइल की दुकान में आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला रोशनगंज स्थित छोटे सरकार नामक मोबाइल की दुकान पर देर रात एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और दुकान में आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि आग नहीं लग सकी और बड़ा हादसा टल गया। सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो उसने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में आग लगाने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page