Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 04 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड स्थित जगदंबा होटल के पास बुधवार 4 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सुबह करीब 10:30 बजे पीआरवी 5697 द्वारा पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ भिजवाया, जहां से आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को हाथरस स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। साथ ही मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page