Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गाँव खिटौली में एक विवाहित महिला ने अपने पति और नामजद ससुरालीजनों पर गाली गलौज करते मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।घटना के संबंध में पीडित विवाहित महिला ने घटना के प्रकरण में पुलिस को जानकारी देते हुए लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है।पुलिस ने पीडित विवाहिता की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।पीडित महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मैं अपसाना पत्नी नन्ने खाँ निवासी खिटोली थाना हसायन जनपद हाथरस की रहने वाली हूँ दिनांक एक नवंबर दिन रविवार को समय करीब पांच बजे शाम को मेरे पति नन्ने खाँ पुत्र मुनेश खाँ,इमरान पुत्र मुनेश खाँ,ईनुस पुत्र रफीक खाँ,जाकिर पुत्र रफीक खाँ, अक्तार पुत्र गफूर खाँ निवासी खिठौली इन समी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट व गाली-गलौज ओर जान से मारने की धमदी दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा से जानकारी करने पर बताया कि उक्त मामले में लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page