सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 नवंबर। कस्बा में एक आयल संयत्र के द्वारा पिछले सात दिनों से डीजल पैट्रोल की आपूर्ति नही आने से वाहन चालकों व किसान वर्ग को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।बुधवार चार नवंबर को कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित गांव छीतीपुर हरीनगर के निकट एक आयल संयत्र से संबद्ध डीजल पैट्रोल मिलने वाले पंप पर डीजल पैट्रोल नही होने के कारण कस्बा व देहात क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान वर्ग के साथ दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन संचालक पैट्रोल डीजल नही मिलने के कारण पैट्रोल डीजल पंप से मायूस होकर लौटते हुए दिखाई दिए।कस्बा व देहात के कुछ पैट्रोल डीजल की बिक्री करने वाले पंप संचालक व सेल्समैन के द्वारा पैट्रोल डीजल नही आने के कारण वाहन चालकों व किसानों को मना करते हुए दिखाई व सुनाई दिए।कस्बा के पूर्व सभासद सुमन कुमार,चन्द्रपाल सिंह उर्फ चन्दा यादव, रामकिशोर, प्रेमपाल सिंह,मनोज कुमार,यतेन्द्र सिंह ने बताया कि हसायन कस्बा के अलावा आसपास के पैट्रोल-डीजल पंप पर पैट्रोल और डीजल नही मिल पा रहा है।उन्होने कहा कि पैट्रोल डीजल की बिक्री करने वाले सेल्समैन कर्मचारी पैट्रोल डीजल नही होने की बात कहकर बिना पैट्रोल डीजल की बिक्री किए ही बापिस लौटा रहे है।हसायन के अलावा सलेमपुर, कैलोरा, महौ, हाथरस जंक्शन में एक कंपनी से सम्बद्ध पैट्रोल डीजल पंप पर डीजल नही मिलने के कारण किसानो को भी खेतों की पलेवट व सिंचाई कार्य के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।रमेश कुमार,शिवचरन ने बताया कि कस्बा हसायन ही नही बल्कि दूर दराज जाने के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहनों के संचालन के लिए कही पर पचास तो कही पर सौ रूपए तक का पैट्रोल वाहनों में डालने की कहा जाता है।कस्बा व देहात क्षेत्र में पैट्रोल डीजल नही मिलने से किसान वर्ग के अलावा वाहन संचालक डीजल पैट्रोल खरीदने के लिए हाथों में प्लास्टिक की केन लेकर डीजल पैट्रोल को एकत्रित कर अपना कार्य सुचारू रखने के लिए हर संभव भरपूर प्रयास कर जमा करने में लगे हुए।कस्बा व देहात के पैट्रोल डीजल पंप पर डीजल व पैट्रोल नही मिलने के कारण किसान व वाहन संचालक संशय की स्थित में है।पैट्रोल डीजल पंप के संचालक नवनीत कुमार अग्रवाल ने बताया कि ऊपर से ही डीजल पैट्रोल नही मिल रहा है,तो वह डीजल पैट्रोल कहा से और किससे लाकर दे।हमारे यहां पर पिछले सात दिनों से डीजल पैट्रोल ही नही आ रहा है।हम डीजल पैट्रोल खरीदने के लिए तैयार है।फिर भी हमें पर्याप्त डीजल पैट्रोल आवंटित नही किया जा रहा है।जैसे ही डीजल पैट्रोल आवंटित होकर आएगा तो नियमानुसार सभी को उपलब्ध कराया जाएगा।अंडौली मार्ग स्थित पैट्रोल डीजल पंप के संचालक सोनू पाठक ने बताया कि हमारे यहां पर प्रचुर मात्रा में डीजल पैट्रोल उपलब्ध है।आज भी वर्तमान में भी तेरह चौदह हजार लीटर डीजल स्टाॅक में है।कहीं कही किसी अन्य कंपनी के डीजल पैट्रोल पंप पर डीजल पैट्रोल नही मिलने के बारे में उन्हे कोई जानकारी नही है।वह न लाया हो या न मिल रहा हो भगवान मालिक है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस पुलिस की सराहनीय पहल, आईफोन के
November 4, 2026
हसायन : जुआ खेलते तीन आरोपियों को
November 4, 2026
हसायन : महिला ने अपने ससुरालीओ पर
November 4, 2026
हसायन : पडोस में हो रहे झगड़े
November 4, 2026
हसायन : पैट्रोल डीजल की किल्लत से
November 4, 2026
हसायन : अनुरक्षण कार्य के दौरान हुई
November 4, 2026
सिकंदराराऊ : 151 फीट ऊंचे ध्वजदंड पर
November 4, 2026
Weather
Hathras
9:40 pm,
Nov 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








