Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 26 अक्टूबर। कस्बे में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सिंचावली रोड स्थित खाली मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 15 दिनों तक चले श्रीरामलीला महोत्सव के समापन पर हुए इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम करीब आठ बजे श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के बाद श्रीराम ने अग्निबाण चलाया, जिसके साथ ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। रावण के पुतले में काफी देर तक आतिशबाजी होती रही और तेज धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ रावण दहन देखा। मेले और कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिंचावली रोड पर एक तरफ से यातायात बंद कर दिया गया था।

रावण दहन के बाद माता सीता को लेकर लौटे श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी और हनुमान की आरती उतारी तथा प्रसाद वितरित किया। इसके बाद रामलीला मैदान में भी लोगों ने आरती कर आशीर्वाद लिया। मौके पर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा, कस्बा चौकी प्रभारी चंद्र सोम सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्था संभाली। रावण दहन के साथ ही कस्बे में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page