Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सहपऊ 25 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव थरौरा में अज्ञात चोरों ने एक किसान के नलकूप पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से तेल और तांबे की कॉयल चोरी कर ली। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव थरौरा निवासी श्रीनिवास के अनुसार, उनके नलकूप के लिए दो विद्युत पोलों पर 25 केवीए का विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। 17 और 18 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर को पोलों से नीचे गिराकर उसमें से विद्युत तेल और तांबे की कॉयल निकालकर ले गए। घटना की जानकारी होने पर श्रीनिवास ने कोतवाली सहपऊ में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले में चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page