Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 25 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत रितु गौतम एडवोकेट को ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया विभाग में सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति सूची में उन्हें यह दायित्व दिया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। रितु गौतम एडवोकेट ने अपने राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। वर्तमान में वह ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जिला सह-संयोजक और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नगर उपाध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रही हैं। अब उन्हें भाजपा के ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया विभाग में सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रितु गौतम एडवोकेट ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगी। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में योगदान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page