हसायन 23 अक्टूबर। विकासखंड कार्यालय के ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार तेइस अक्तूबर को विधान परिषद सदस्य पद के लिए मतदान की कार्य प्रक्रिया अमल में लाई गई। आगरा विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक खंड के अलग अलग दो विधान परिषद सदस्य पद के उम्मीदवारों के लिए कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस प्रशासन की निगरानी में मतदान किया गया।मोहल्ला अहीरान स्थित विकासखंड कार्यालय के ब्लाक कार्यालय मुख्यालय के सभागार परिसर के कक्ष में स्नातक वर्ग के स्नातक खंड विधान परिषद सदस्य के लिए बनाए गए मतदान केंद्र संख्या एक पर स्नातक खंड के स्नातक वर्ग के पांच सौ बत्तीस मतदाता पंजीकृत थे।इसी परिसर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय के सभागार कक्ष के परिसर में बने दूसरे मतदान केन्द्र शिक्षक खंड विधान परिषद सदस्य के लिए सिर्फ अठ्ठहत्तर मतदाता पंजीकृत थे।शुक्रवार तेइस अक्तूबर को प्रातः आठ बजे से कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रो पर मतदान कार्य प्रारंभ हुआ।इस बार शिक्षक के लिए शिक्षक व स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए सिर्फ पच्चीस प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए थे।जिसमेंेरह प्रत्याशी स्नातक खंड एवं बारह प्रत्याशी शिक्षक खंड के लिए चुनाव मैदान में है।मतदान केंद्र के आसपास विकासखंड कार्यालय के बाहर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा मय पुलिस फोर्स के साथ तैनात दिखाई दिए।मतदान केंद्रों का उपजिलानिर्वाचन अधिकारी बतौर उपजिलाधिकारी एसडीएम सिकन्द्राराऊ धर्मेन्द्र सिंह चौहान व पुलिस उपाधीक्षक सी.ओ. सिकन्द्राराऊ अमित कुमार पाठक ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।मतदान केंद्र के बाहर निर्दलीय व राजनीतिक दल के द्वारा मतदान केंद्र से निर्धारित दूरी से पहले लगाए गए शिविर को हटवाया गया।सभी मतदाता पर्ची बनाने वाले शिविर को दोनों अधिकारियों ने मतदान केन्द्र से निर्धारित दूरी पर लगाए जाने के लिए निर्देशित किया गया।दोपहर को जिला निर्वाचन अधिकारी बतौर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान केन्द्र पर मतदान की कार्य प्रक्रिया का निरीक्षण किया।मतदान केंद्रों पर स्नातक व शिक्षक वर्ग के मतदाता अपने अपने पक्ष के चेहेते प्रत्याशी के शिविर पर पहुंचकर शिविर से मतदाता पर्ची लेकर मतदान करने के लिए मतदान केन्द्र के अंदर जाते हुए दिखाई दिए।प्रत्याशियों के शिविर में राजनीतिक दलो के कार्यकर्ता व पूर्व जनप्रतिनिधि के साथ वर्तमान प्रतिनिधि भी शिविर पर बैठे हुए दिखाई दिए।स्नातक व शिक्षक खंड विधान परिषद सदस्य का चुनाव में सहभागिता करने में लगे हुए दिखाई दिए।स्नातक वर्ग के स्नातक खंड विधान परिषद सदस्य के कुल पंजीकृत छह सौ दस मतदाताओं में से शाम चार बजे तक कुल तीन सौ ग्यारह मतदाताओं के द्वारा मतदान किया।जिसमें स्नातक खंड के लिए पंजीकृत स्नातक मतदाता पांच सौ बत्तीस में से सिर्फ दो सौ पैसठ मतदाता और शिक्षक खंड विधान परिषद सदस्य के लिए पंजीकृत मतदाता अठहत्तर में से महज छियालीस मतदाओं के द्वारा मतदान किया।शाम चार बजे स्नातक व शिक्षक दोनों खंड के लिए पंजकृत मतदाता छह सौ दस में से महज तीन सौ ग्यारह मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे।मतदान सम्पन्न होने के दौरान दोनो मतदान केन्द्रों पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी एसडीएम सिकन्द्राराऊ धर्मेन्द्र सिंह चौहान और पुलिस उपाधीक्षक सी.ओ. सिकन्द्राराऊ अमित कुमार पाठक की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारियों के द्वारा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के सामने मतपेटिकाओं को बंद कर सील मोहर कर कडी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिला मुख्यालय के लिए ले जाया गया।
———————————————————————————————————-









