Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 20 अक्टूबर । आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और निर्वाचन से जुड़ी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान बूथों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं के साथ-साथ निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने मतदान केंद्र पर प्रवेश और निकासी के समुचित प्रबंध करने पर भी जोर दिया, जिससे मतदाताओं का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं से जुड़ी सभी कमियों को समय रहते दूर किया जाए। किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी पुलिस, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page