सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 अक्टूबर । वन चेतना केन्द्र जाऊ क्षेत्र के गांव खिटौली में दो अलग अलग पशुवाडे पर दो जहरीले स्तर के सर्प के घुस जाने से दोनो घरों के परिवारीजन परेशान हो गए। दो पशु पालकों के पशुओं के रहने वाले स्थान पशु वाडा घेर में सर्प होने के कारण ग्रामीण पाु पालकों को पशुओ के लिए चारा पानी पहुंचने के कार्य करने में भय के कारण काफी परेशानी हो रही थी।शुक्रवार सोलह अक्टूबर की देर रात को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो सर्प का अलग अलग घरों से सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड लिया।जिसके बाद ग्रामीण पशु पालकों ने राहत की सांस ली।खिटौली निवासी अब्दुल खालिद व विकास के पशुवाडे घेर में अलग अलग जगहों पर बाहरी जंगली इलाके से रेंगकर दो सर्प घुसकर बैठे हुए थे।पशुओं के बाडे घेर में जहरीले सर्प होने के कारण पशु पालकों को पशुओ के बाडा में पहुंचकर पशुओं के दैनिक कार्य नहीं कर पा रहे थे।सर्प होने से दोनो पशु पालक व और उनके परिवार के लोग परेशान हो रहे थे।दो परिवार के लोगों ने द्वारा वन रेंज सिकंदराराऊ के वन दरोगा को देते हुए दो सर्पों के पशुओं के वाडा घेर में घुसकर बैठे होने की जानकारी देकर अलग अलग स्थान पर पडकने का अनुरोध किया।वन दरोगा को जानकारी मिलते ही। क्षेत्रीय वन कर्मचारी को सर्प पकडने के लिए निर्देशित किया गया।और वन कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कराने को कहा।निर्देश के बाद वन कर्मचारी ललित गिरी गांव खिटोली पहुंचे। वन कर्मचारी ललित गिरी ने सावधानीपूर्वक पशुओ के बाडा घेर में बैठे सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।सर्प के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।