सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 अक्टूबर ।विकासखंड क्षेत्र के कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्र पर शनिवार सत्रह अक्टूबर को मतदान केन्द्र एव्ँ मतदाता बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया गया।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विधानसभा निर्वाचक नामावली मतदाता सूची में पंजीकरण कराए जाने से छूटे हुए एवं प्रथम बार अठारह वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता बोटर निर्वाचकों के नाम निर्वाचक नामावली मतदाता नामावली बोटर लिस्ट की सूची में सम्मिलित कर अंकित कराए जाने के लिए पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल किए जाने के लिए विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम एस.आई.आर के तहत विशेष शिविर में बी.एल.ओ बूथ लेवल अधिकारी अपने अपने बूथ पर बैठ कर मतदाता सूची में बोट बढवाने सहित अन्य विभिन्न मतदाता बोटर कार्य के लिए कस्बा व देहात क्षेत्र के मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।विशेष मतदाता शिविर में पहले दिन काफी कम संख्या में मतदाता सूची में नाम जुडवाए जाने के लिए वर्तमान में खेतों में चल रही फसलों की कटाई गहाई निकासी के अलावा रबी की फसल की बुबाई के कार्य की व्यवस्तता के कारण कम संख्या में युवा वर्ग पहुंचा।वार्ड संख्या चार के मोहल्ला किला खेडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बी.एल.ओ बूथ पर मतदाताओं के आने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।सुबह से लेकर दोपहर चार बजे तक मात्र पांच मतदाता अपने मत बढवाए जाने के लिए पहुंचें।मतदाता बूथ लेवल अधिकारी/प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में तैनात कार्यरत बतौर सहायक शिक्षक देवेन्द्र सिह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मतदाता सूची में पंजीकरण कराने से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचक अपने-अपने नाम सम्मिलित कराए जाने हेतु निर्धारित फार्म संख्या छह में मतदाता अपना मत बढवाने के लिए फार्म छह भर सकते है।किसी नाम पर आपत्ति हो तो या मृतक होने पर फार्म संख्या सात भरकर मतदाता सूची से नाम पृथक या कटवा सकते है।मदाता सूची में अंकित अपने नाम से एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में संबंधित किसी प्रविष्टि के संशोधन हेतु एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर स्थानान्तरण फार्म संख्या आठ में अपना-अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।बी.एल.ओ. बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी बतौर सहायक अध्यापक सौरभ पाराशर,कामना सिंघल,देवेंद्र सिंह,रतन सिंह,लक्ष्मीनारायण मौजूद दिखाई दिए।