Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 17 अक्टूबर । कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत सचिन और उसकी पत्नी बबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों गांव जरीपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में मानिकपुर में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मानिकपुर स्थित उनके मकान पर छापा मारा था। इस दौरान मौके से 19.200 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।  कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपती कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री से अवैध रूप से पटाखे तैयार कर बाजार में बेचते थे। पुलिस ने बरामद सामग्री के आधार पर दोनों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सचिन की पत्नी बबली ने बताया कि उसके ससुर के पास पटाखे बनाने और बेचने का लाइसेंस था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और लाइसेंस संबंधी जानकारी की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page