Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अक्टूबर । मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या (पीजी) कॉलेज, हाथरस में शनिवार को पिंक दिवस के अवसर पर छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) मंजु वर्मा के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए समाधान के लिए उचित कदम उठाए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 77 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजू आर्य के साथ डॉ. वर्षिका, डॉ. रंजना और डॉ. शशि कुमारी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर पंचम सेमेस्टर की प्रार्थना कुमारी और नैना तथा तृतीय सेमेस्टर की रागिनी एवं पंचम सेमेस्टर की काजल सिंह ने अपनी समस्याएं रखीं। संबंधित शिक्षिकाओं ने छात्राओं की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए उचित पहल की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी समस्याएं खुलकर रखने के लिए प्रोत्साहित करना, उन्हें उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा महाविद्यालय में सुरक्षित, सहयोगात्मक और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करना रहा। इस पहल के माध्यम से छात्राओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page