Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 12 अक्टूबर | एटा-अलीगढ़ जीटी रोड पर सरदला पुल के पास सोमवार तड़के करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर जोरदार तरीके से जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हासे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। इस भीषण टक्कर में कन्नौज जिले के गांव मधुबा निवासी करीब 70 वर्षीय लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक अविनेन्द्र (निवासी मैनपुरी) और आशीष (निवासी कन्नौज) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नाजुक हालत में बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारu रूप से चालू करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page