Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 12 अक्टूबर । क्षेत्र एवं कस्बा में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन हर घर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही नवरात्र में पड़ने वाले प्रथम सोमवार को सुबह ही बारिश शुरू होने पर ही श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कमी दिखाई नहीं दी । श्रद्धालुओं को सुबह से हो रही बूंदाबांदी रोक नहीं सकी । वह कस्बा के प्रसिद्ध मातेश्वरी भद्रकाली श​क्तिपीठ पर मां के दर्शन करने एवं उनके जला​भिषेक करने के लिए पहुंच रहे थे।श्रद्धालु की बढ़ती हुई को देखते हुए पुलिस ने भी व्यापक प्रबंध किए ​थे । इस म​न्दिर की अलावा मां पथवारी म​न्दिर, हनुमान टीला ​स्थित नवदुर्गा म​न्दिर एवं मोहल्ला होलीगेट ​स्थित मां कादिरावाली म​न्दिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page