Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अक्टूबर । महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल नारी जागृति मंच द्वारा आगरा रोड स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए महाप्रसाद के रूप में पूरी-सब्जी, हलवा-चना और ताजे फलों की विशेष व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा करना, उन्हें अपनत्व का एहसास कराना और सेवा के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात करना रहा। मंच की सदस्यों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त करते हुए सेवा कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर अग्रवाल नारी जागृति मंच की अध्यक्षा दीप्ति अग्रवाल, सचिव नमिता अग्रवाल सहित नीलम मित्तल, सपना अग्रवाल, लीना अग्रवाल, शिल्पी गोयल, रेखा अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से मंच ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग, संवेदना और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page